Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा : मरने वालों की संख्या 15 हुई, रेलवे ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
    राज्य

    कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा : मरने वालों की संख्या 15 हुई, रेलवे ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

    shivam kumarBy shivam kumarJune 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह करीब नौ बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी में हुई टक्कर में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 15 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि कम से कम 30 लोगों के घायल होने की खबर है। ये संख्या और बढ़ सकती है।

    नॉर्थ फ्रांटियर रेलवे के प्रवक्ता सव्यसाची डे ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस सिक्किम के अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदह जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के फांसीदेवा में रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा में रेड सिग्नल की वजह से रूकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।

    रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा, “इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई है, 25 घायल हुए हैं। प्रथम दृष्टया इसका कारण मानवीय भूल प्रतीत होती है। प्रारंभिक संकेत बताते हैं कि यह सिग्नल की अनदेखी का मामला है। कवच को पश्चिम बंगाल के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रचारित करने की आवश्यकता है।”

    सीईओ वर्मा सिन्हा ने कहा, “मालगाड़ी के चालक और सहायक चालक तथा कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। बचाव अभियान पूरा हो गया है। सिग्नल की अनदेखी करने वाले चालक (लोको पायलट) की मौत हो गई है और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की भी जान चली गई है।”

    उन्होंने बताया, “आज सुबह यह हादसा हुआ है, कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदह जा रही थी उसे पीछे से मालगाड़ी ने सिग्नल को तोड़ते हुए टक्कर मारी है। ट्रेन के पीछे का गार्ड का डिब्बा, दो पार्सेल वैन और जनरल डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। हमने हेल्पलाइन, हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं, जिससे यात्रियों के परिजन उनके बारे में जानकारी ले सकें। यह ट्रेन अगरतला से सियालदह जा रही थी, इसलिए मार्ग के हर स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित स्थापित किए गए हैं।”

    रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    टक्कर कितनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन पर एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा हवा में लटक रहा है। अन्य दो डिब्बे बेपटरी हो गए हैं। इस दुर्घटना के बाद लोगों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर 033-23508794 और 033-23833326 (सियालदह) और 03612731621, 03612731622 और 03612731623 गुवाहाटी हैं।

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “दार्जिलिंग के फांसीदेवा इलाके में एक रेल दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुःख हुआ। राहत बचाव काम और लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।” इस बयान के बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमूल ने आइस्क्रम से कनखजूरा मिलने की शिकायत के बाद जांच के लिए उत्पाद वापस मांगा
    Next Article भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त
    shivam kumar

      Related Posts

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version