जामताड़ा। जामताड़ा के नालाक्षेत्र के कुंडहित से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक थाना प्रभारी झूमते नजर आ रहै हैं। लोगों के साथ वह भी बेफिक्र होकर खूब नाचते दिखाई पड़ रहे हैं। थाना प्रभारी की पहचान सुरेश दुबे के रूप में हुई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने पोस्ट हमला बोला है। उन्होंने पुलिसकर्मी पर झामुमो कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी ये वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि जामताड़ा जिला के नाला क्षेत्र के कुंडहित में झामुमो के विजय जुलूस में थाना प्रभारी सुरेश दुबे नशे में जमकर झूमे। क्या यह प्रमाण नहीं कि दुमका लोकसभा में कई पदाधिकारी झामुमो कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे।”वीडियो में देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी अपने चेहरे पर गुलाल लगाए हुए हैं। और वह स्थानीय लोगों के साथ खूब डांस कर रहे हैं। दरअसल दो दिन पहले ही लोकसभा चुनाव का रिजल्ट जारी हुआ है। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र दुमका लोकसभा के अंदर आता है। दुमका में झामुमो के नलिन सोरेन विजयी हुए हैं। इसी खुशी में झामुमो समर्थक खुशी मना रहे थे।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version