रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त जीओसी 23 इंफेंट्री डिवीजन ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज शर्मा मौजूद थे।