Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पूर्वी उत्तर प्रदेश में संघ के कई वरिष्ठ प्रचारकों के केन्द्र बदले
    राज्य

    पूर्वी उत्तर प्रदेश में संघ के कई वरिष्ठ प्रचारकों के केन्द्र बदले

    shivam kumarBy shivam kumarJune 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ प्रचारकों के केन्द्र में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में बुधवार को सरस्वती कुंज निरालानगर में संपन्न क्षेत्रीय पदााधिकारियों की बैठक में इसकी घोषणा की गयी।

    जानकारी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र सम्पर्क मनोज का केन्द्र अयोध्या से हटाकर गोरखपुर किया गया है। मनोज जी अवध प्रान्त में सह प्रान्त प्रचारक रहे हैं। इससे पहले वह काशी में भी सह प्रान्त प्रचारक रहे। गोरखपुर उनके लिए नया है।

    अखिल भारतीय सह गौ सेवा प्रमुख नवल किशोर का केन्द्र प्रकृति भारती मोहनलालगंज लखनऊ में किया गया है। उनका केन्द्र अभी तक गोरखपुर था। वह लम्बे समय तक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में हैं।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर का केन्द्र सुलतानपुर से हटाकर सेवा भारती कार्यालय काशी किया गया है। युद्धवीर उत्तराखण्ड में लम्बे समय तक प्रान्त प्रचारक रहे हैं। कार्य की दृष्टि से पूर्वी उत्तर प्रदेश उनके लिए नया है।

    वहीं क्षेत्र के मुख्य मार्ग सम्पर्क प्रमुख राजेन्द्र सक्सेना का केन्द्र काशी से हटाकर लखनऊ किया गया है। राजेन्द्र सक्सेना का राजधानी लखनऊ से पुराना नाता है। इससे पहले वह क्षेत्र के प्रचार प्रमुख रहे हैं। लम्बे समय तक उनका केन्द्र विश्व संवाद केन्द्र लखनऊ रहा है।

    इसी क्रम में क्षेत्र के पर्यावरण प्रमुख अजय कुमार का केन्द्र काशी घोषित किया गया है। वह गोरखपुर के सह प्रान्त प्रचारक भी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र सिंह का केन्द्र कानपुर से हटाकर भारती भवन लखनऊ किया गया है। लम्बे समय से उनका केन्द्र कानपुर था। संघ में प्रचारक प्रमुख का पद काफी अहमियत रखता है। प्रचारकों की हर प्रकार से चिंता करने का कार्य प्रचारक प्रमुख ही करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमर्त्य सेन अमेरिका से पहुंचे कोलकाता, बोले- आम चुनाव परिणाम ने दर्शाया भारत हिंदू राष्ट्र नहीं
    Next Article वाराणसी विकास प्राधिकरण में शामिल होंगे मीरजापुर के 17 गांव
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version