Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»सोनाक्षी के हाथ पर सजी जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी
    मनोरंजन

    सोनाक्षी के हाथ पर सजी जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा रविवार 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी से पहले की कुछ रस्में शुरू हो चुकी हैं। साथ ही अभिनेता ने अपने मुंबई स्थित बंगले रामायण को भी सजा दिया है। उनके घर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

    इस बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। उनकी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें चर्चा में हैं। मेहंदी सेरेमनी के लिए जहां सोनाक्षी ने लाल प्रिंटेड ड्रेस चुनी, वहीं जहीर ने फूल प्रिंटेड लाल और सफेद कुर्ता पहना। इन सभी की अपने करीबी लोगों के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। जहीर के एक फैमिली मेंबर ने ये फोटो शेयर की है।

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए दोनों परिवार काफी उत्साहित हैं। गुरुवार शाम को सोनाक्षी और जहीर के परिवार एक-दूसरे से मिले। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी से पहले पहली बार दामाद जहीर इकबाल के साथ पोज दिया। शत्रुघ्न और जहीर दोनों पैपराजी के सामने गले मिले। इस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश नजर आ रहे थे।

    सोनाक्षी और जहीर की शादी का ब्रोशर ”अफवाहें सच हैं” कंटेंट के साथ डिजाइन किया गया है। इस शादी में सभी मेहमानों को फेस्टिव और फॉर्मल ड्रेस कोड में शादी में आने के लिए कहा गया है। इन दोनों की शादी का समारोह मुंबई के बास्टियन में रात 8 बजे से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ ”हीरामंडी” वेब सीरीज की पूरी टीम भी शामिल होगी।

    शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को बेटी की शादी से नाराजगी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, “मैं अपने राजनीतिक काम के कारण दिल्ली में था लेकिन अब मैं मुंबई में हूं। इससे पता चलता है कि मैं न केवल उसका स्तंभ हूं बल्कि उसका कवच हूं। सोनाक्षी और जहीर एक साथ रहना चाहते हैं और वे साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।”

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओबीसी को नौकरियों में पांच वर्ष की मिले छूट: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कर रहा अध्ययन, अगले सप्ताह आयेगा प्रस्ताव
    Next Article अन्नू कपूर के बयान पर कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब
    shivam kumar

      Related Posts

      सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट

      August 9, 2025

      ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

      August 2, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का जादू

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा
      • डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया
      • नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
      • सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट
      • डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version