Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मोदी को एनडीए का नेता चुना गया, एनडीए के 16 दलों के नेताओं की बैठक हुई
    देश

    मोदी को एनडीए का नेता चुना गया, एनडीए के 16 दलों के नेताओं की बैठक हुई

    adminBy adminJune 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मोदी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने लोकसभा भंग क
    सहयोगी दलों ने मोदी को समर्थन पत्र सौंपा
    -संसदीय दल की बैठक 7 जून को होगी, इसके बाद दावा करेंगे पेश
    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गयी है। इसी सिलसिले में बुधवार को एनडीए की पहली बैठक पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई। एक घंटे चली बैठक में मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के सांसदों की 7 जून को बैठक होगी। इसके बाद शाम 5 से 7 बजे के बीच सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राष्ट्रपति के पास जायेंगे। राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा को सभी सहयोगी दलों के साथ वन-टू-वन बात करने और नयी सरकार के स्वरूप पर चर्चा करने की जिम्मेदारी दी गयी है। इस बीच पीएम मोदी के इस्तीफे और कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा को भंग कर दिया।

    सुदेश बैठक में हुए शामिल:
    झारखंड में एनडीए का साथी आजसू है। यहां आजसू को गठबंधन के तहत 14 में से एक सीट गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र पर चुनाव लड़ने के लिए दिया गया था। आजसू ने यहां से जीत हासिल की है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी बैठक में शामिल हुए।

    बैठक में इन दलों के नेता हुए शामिल:
    भाजपा से नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू (टीडीपीए), नीतीश कुमार (जदयू), एकनाथ शिंदे (एसएचएस), एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस), चिराग पासवान (लोजपा-रामविलास) जीतन राम मांझी (हम), पवन कल्याण (जेएसपी), सुनील तटकरे (राकांपा), अनुप्रिया पटेल (एडीएस), जयंत चौधरी (रालोद), प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी), प्रमोद बोरो (यूपीपीएएल), अतुल बोरा (एजीपी), इंद्रा हैंग सुब्बा (एसकेएम), सुदेश महतो (आजसू) और जदयू से राजीव रंजन सिंह और संजय झा बैठक में शमिल हुए।

    मोदी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा:
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर दो बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। साथ ही उनसे और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया कि वे नयी सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल की सुबह 11.30 बजे आखिरी बैठक हुई। बैठक में 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश हुई। इसमें सरकार ने तीसरी बार जीत को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल की न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ी
    Next Article पिठौरिया में महिला का मिला शव, दुष्कर्म कर हत्या करने का लगाया आरोप
    admin

      Related Posts

      विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके

      April 23, 2026

      आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

      April 22, 2026

      रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत

      April 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version