रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। 140 करोड़ देश वासी हमारा परिवार है। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की गारंटी मतलब विकास की गारंटी है, भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान भी जनता को झूठ के वादों में फंसाया। भ्रमित किया बावजूद इसके जनता उनके झांसे में नहीं आयी। उन्होंने कहा कि जनता को आज राज्य की सत्ता में शामिल कांग्रेस से खटा खट मिलने वाली राशि की मांग करनी चाहिए। कहा कि झारखंड की ठगबंधन सरकार विकास विरोधी सरकार है जिसने पूरवर्ती भाजपा सरकार की किसानों महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं को सत्ता में आते ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से ज्यादा विकास कार्य मोदी सरकार 3.0 के 5 वर्षों में धरातल पर उतरेगा।