रांची। रांची झील बचाओ अभियान समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से झील की समस्याओं से अवगत कराया। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने समस्याओं को सुनने के बाद डीसी राहुल कुमार सिन्हा को जल्द से जल्द झील सफाई का निर्देश दिया। श्री प्रकाश ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, ताकि समस्याओं से अवगत कराकर इसके निदान की पहल हो। श्री मिश्रा ने बताया कि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रांची नगर निगम प्रशाशक को रांची झील के दूषित पानी की जानकारी दी और प्लानिंग कर अभिलंब साफ-सफाई कराने की कहा। मौके पर लंकेश सिंह, मनीष मिश्रा, प्रभात रथ, रवींद्र मिश्रा, इंदर सिंह, विशाल मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version