Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 लेंगे शपथ,तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री
    Jharkhand Top News

    नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 लेंगे शपथ,तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। मोदी के साथ एनडीए के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें सात कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। माना जा रहा है तीन दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें टीडीपी, जदयू, शिवसेना, लोजपा (रामविलास), एनसीपी, रालोद और जेडीएस कोटे से कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। आजसू को भी एक बर्थ मिल सकती है।
    मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा : अमित शाह और जेपी नड्डा शनिवार शाम नरेंद्र मोदी के आवास पहुंचे। चर्चा है कि यहां मंत्रिमंडल को लेकर बातचीत हुई और इसे अंतिम रूप दिया गया है। चर्चा के अनुसार किस दल से कितने मंत्री बनाये जायेंगे, इसका फॉर्मूला पहले ही तय किया जा चुका है। सभी इस बात पर सहमत हैं कि प्रधानमंत्री जिसे जो जिम्मेदारी देंगे, वे उसे निभायेंगे।
    पैरामिलिट्री फोर्स की पांच कंपनियां तैनात: शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा। दिल्ली पुलिस इसकी तैयारियों में जुटी है। दोपहर 2 बजे के बाद राष्ट्रपति भवन और उसके आसपास कंट्रोल एरिया बनाया जायेगा। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स की पांच कंपनियां तैनात की जायेंगी। इसके अलावा ऊंची इमारतों पर एनएसजी कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर्स भी तैनात किये जायेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कई विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। ऐसे में पूरी राजधानी हाई अलर्ट पर रहेगी। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी खुफिया एजेंसियों के कंधों पर होगी। हर राष्ट्राध्यक्ष के प्रोटोकॉल के मुताबिक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसके अलावा जिन होटलों में विदेशी मेहमान रुकेंगे, उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से 9 और 10 जून के लिए कई पाबंदियां भी लगायी गयी हैं। दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान पूरी दिल्ली में पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट कंट्रोल्ड एयरक्राफ्ट जैसे सब-कन्वेंशनल एरियल प्लेटफॉर्म की उड़ान पर रोक लगा दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित
    Next Article ब्रदर्स एकेडमी के 116 छात्रों ने मारी बाजी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version