Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपीन के नौसैनिक जहाज टकराए, दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव
    दुनिया

    दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपीन के नौसैनिक जहाज टकराए, दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग/मनीला। विवादित दक्षिण चीन सागर में अपने दावों को स्थापित करने के लिए चीन-फिलीपीन टकराव ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया जब उनके नौसैनिक जहाजों के बीच पहली बार टकराव हुआ। बीजिंग ने विदेशी जहाजों के खिलाफ कार्रवाई करने और चीनी जल क्षेत्र में “नियमों का उल्लंघन करने के संदेह में” विदेशियों को हिरासत में लेने के लिए नए नियम जारी करने के बाद यह पहली ऐसी घटना हुई।

    चीन दक्षिण चीन सागर (एससीएस) के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, हालांकि फिलीपीन, मलेशिया, वियतनाम, ब्रुनेई और ताइवान भी उस पर हक जताते हैं जिसे लेकर क्षेत्र में गहरा विवाद है। चीन के तटरक्षक बल ने बताया कि फिलीपीन के एक पोत और एक चीनी जहाज के बीच टक्कर हो गई, यह घटना उस समय हुई जब फिलीपीन का जहाज ‘सेकेंड थॉमस शोल’ के पास के पानी में “अवैध रूप से प्रवेश किया” और “खतरनाक तरीके से” चीनी जहाज के पास पहुंच गया।

    पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों की नौसेनाओं और तटरक्षकों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि फिलीपीन ने दक्षिण चीन सागर में सेकेंड थॉमस शोल पर अपना दावा जताने के लिए जोरदार प्रयास किया है, जिस पर चीन का दावा है।

    चीन का आरोप है कि फिलीपीन ने 1999 में सेकेंड थॉमस शोल, जिसे वह रेनाई जियाओ कहता है, में जानबूझकर एक नौसैनिक जहाज को किनारे पर खड़ा कर दिया था और क्षतिग्रस्त जहाज को नौसैनिक कर्मियों द्वारा संचालित एक स्थायी प्रतिष्ठान में परिवर्तित कर दिया था।

    तटरक्षक बल के अनुसार, सोमवार की सुबह चीनी जहाज ने फिलीपीन के जहाज को निर्माण सामग्री पहुंचाने से रोकने के लिए उससे टक्कर मार दी। तटरक्षक बल के बयान में कहा गया कि उसके जहाज ने सोमवार की सुबह रेनाई जियाओ के निकट जलक्षेत्र में फिलीपीन के एक जहाज द्वारा अवैध घुसपैठ के जवाब में नियामक उपाय किए हैं।

    इसमें कहा गया है कि एक फिलीपीन आपूर्ति जहाज, चीनी पक्ष की ओर से बार-बार दी गई कड़ी चेतावनियों की अनदेखी करते हुए, जानबूझकर और खतरनाक तरीके से रेनाई जियाओ के निकटवर्ती जलक्षेत्र में सामान्य रूप से नौकायन कर रहे चीनी जहाजों के पास पहुंच गया।

    बयान में कहा गया है कि इस घटना ने समुद्र में टकराव की रोकथाम के लिए अंतरराष्ट्रीय विनियमों का उल्लंघन किया। इस घटना के कारण मामूली टक्कर हुई, जिसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदारी फिलीपीन पक्ष की है।

    बयान में हालांकि किसी भी पक्ष को किसी प्रकार की क्षति या चोट का उल्लेख नहीं किया गया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचेक गणराज्य में गोला-बारूद विस्फोट में एक सैनिक की मौत, आठ घायल
    Next Article माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में मौसम खराब, हजारों पर्वतारोही फंसे, 10 दिन से बंद है लुक्ला एयरपोर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version