Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौट आएं नक्सली, वरना मारे जाएंगे : डीजीपी
    Top Story

    हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौट आएं नक्सली, वरना मारे जाएंगे : डीजीपी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -डीजीपी ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर करने वाली टीम को किया सम्मानित

    पश्चिमी सिंहभूम। जिले के गुवा और जेटेया थाना क्षेत्रों के लिपुंगा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए थे। इस दौरान दो नक्सली गिरफ्तार भी किए गए थे। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को जवानों की हौसला अफजाई की। उन्होंने सुरक्षा बलों की पूरी टीम को चाईबासा पुलिस केंद्र में सम्मानित किया।

    चाईबासा पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में ऑपरेशन में शामिल सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। चाईबासा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाते हुए पांच को ढेर कर दिया और दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

    डीजीपी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला पूरे झारखंड का सबसे बड़ा जिला है। साथ ही सबसे बड़ा नक्सल प्रभावित क्षेत्र भी है। ऐसे में इस तरह की उपलब्धि राज्य के लिए गौरव की बात है कि सुरक्षा बलों ने दो वर्षों के ऑपरेशन के दौरान इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वे हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौट आएं।

    डीजीपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलता रहेगा। नक्सली या तो हिंसा का मार्ग, हथियार छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हों अन्यथा ऐसे ही मारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के अति नक्सल प्रभावित जिलों में झारखंड का चाईबासा 12वां जिला है और झारखंड में पहला जिला है जो अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जल्द ही सारंडा और इस जिले को नक्सली मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा।

    इस मौके पर चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर एवं जिला पुलिस के पदाधिकारी, आईजी ऑपरेशन एवी होमकर, सीआरपीएफ के डीआईजी एसके लिंडा, जोनल आईजी अखिलेश झा, एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाठकर, झारखंड जगुआर डीआईजी इंद्रजीत महथा समेत वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबरकट्ठा फ्लाईओवर का काम चार साल बाद भी पूरा नहीं
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के बड़ा तालाब की साफ-सफाई पर राज्य सरकार और नगर निगम को दी सख्त हिदायत
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version