रांची। झारखंड में गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और तीन बार से सांसद ने फिर इतिहास रच दिया। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी निशिकांत दुबे चौथी बार चुनाव जीते हैं। सांसद निशिकांत दुबे का ऐसा मानना है कि जनता के समर्थन के साथ उन पर बाबा बैद्यनाथ की विशेष कृपा है। वह जब भी कोई बड़ा कार्य करने जाते हैं तो सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा जरूर करते हैं। झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट पर बीजेपी का दबदबा है। यह सीट साल 1962 में अस्तित्व में आई थी। हालांकि तब झारखंड राज्य अलग नहीं हुआ था। बंटवारे के बाद इस सीट पर पांच लोकसभा चुनाव हुए हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के निशिकांत दुबे ने यहां जीत की हैट्रिक लगाई थी। निशिकांत दुबे यहां से 2009 और 2014 में सांसद चुने गए थे। 2014 में चली मोदी लहर में भाजपा ने सीट पर जीत दर्ज की और निशिकांत दुबे दूसरी बार सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस के फुरकान अंसारी को हराया था। इसके बाद 2019 के चुनाव में निशिकांत दुबे ने जीत की हैट्रिक लगाई। जबकि झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव दूसरे नंबर पर रहे थे।
चौथी बार सांसद बनकर निशिकांत दुबे ने रचा इतिहास, झारखंड में ऐसा कभी नहीं हुआ
Previous Articleरामगढ़ में ढाई टन डोडा जब्त, साढ़े तीन करोड़ बताई जा रही कीमत
Next Article आइएएस मनीष रंजन से फिर पूछताछ करेगी इडी
Related Posts
Add A Comment