Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एक तरफ एसपी कर रहे थे बैठक, दूसरी तरफ सरायकेला में युवक को गोलियों से भूना
    Top Story

    एक तरफ एसपी कर रहे थे बैठक, दूसरी तरफ सरायकेला में युवक को गोलियों से भूना

    shivam kumarBy shivam kumarJune 20, 2024Updated:June 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी है। बुधवार को अपराधियों ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी में एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान बुलेटिन सिंह के बेटे विवेक सिंह के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात आठ बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है आपराधिक मामलों के आरोपित रहे विक्की नंदी के स्क्रैप का कारोबार विवेक सिंह देखता था। इधर, पुलिस को लोगों ने बताया कि तीनों अज्ञात बदमाशों ने मृतक को घर से बुलाया।

    उसके बाद विवेक अपने घर से स्कूटी से निकला। इसी क्रम में तीनों बदमाशों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि विवेक कुछ समझ पाता, बदमाशों ने विवेक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें विवेक को तीन गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना के बाद कालोनी के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की है। एसपी के आने के बाद ही शव को उठाने की बात कहते रहे। आदित्यपुर के कल्पनापुरी में जब यह घटना हुई, उस समय सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो आदित्यपुर थाने में मौजूद थे। एसपी पुलिसकर्मियों की क्लास ले रहे थे। इसी बीच यह बड़ी घटना हो गयी। कल्पनापुरी के लोग सालों से टीओपी की मांग कर रहे हैं। जिस जगह पर यह घटना हुई, वह संवेदनशील इलाका है। एक साल पहले भी इसी जगह पर हत्या की घटना हो चुकी है। इसी जगह पर ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त होती है। इस इलाके में चोरी की घटनाएं भी आम हो गयी हैं। इन सभी घटनाओं को देखते हुए वे थाना पर धरना देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में बार संचालकों का लाइसेंस होगा रद्द, लड़कियां परोस रही थीं शराब
    Next Article प्रधानमंत्री ने जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ की व्यापक बातचीत
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version