रांची। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीसिलवे थाना सीमा के समीप स्थित हेसाबेड़ा जंगल में दो नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना दो दिन पहले की है। पीड़ित एवं आरोपी नाबालिग हैं। दोनो एक ही गांव में आसपास के रहने वाले हैं। दो दिन पहले नाबालिग के घर में किसी के नहीं रहने पर दोनों को जंगल बुला कर दुष्कर्म किया गया। दूसरे दिन जानकारी मिलने पर गांव में भी पंचायत बैठा कर समझौता कराया गया था। गुरुवार को परिजनों ने थाना में सूचना दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version