Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राधामोहन सिंह 88,287 मतों से जीतकर सातवीं बार बने सांसद
    राज्य

    राधामोहन सिंह 88,287 मतों से जीतकर सातवीं बार बने सांसद

    adminBy adminJune 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। लोकसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह ने सातवीं बार जीत हासिल कर रिकार्ड बनाया है।

    उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडिया गठबंधन के वीआईपी उम्मीदवार डॉ. राजेश कुमार को 88, 287 वोटों से हराया। राधामोहन सिंह को कुल 5,42,193 मत मिले, जबकि डॉ. राजेश कुमार को 4,53,906 मत प्राप्त हुए। वहीं, पोस्टल बैलेट में सिंह को 1595, जबकि डॉ. राजेश को 2788 मत प्राप्त हुए। वहीं, नोटा में 19788 मत प्राप्त हुए। सिंह मतगणना के शुरू होते ही अपने प्रतिद्वंदी पर बढत बनाये रहे। जो अंत तक जारी रहा।

    राधामोहन सिंह पूर्वी चम्पारण क्षेत्र से 10 बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े जिसमें वे सातवीं बार चुनाव जीत कर रिकार्ड बनाने में सफल साबित हुए। प्रत्येक विधानसभा में प्राप्त मतो का आंकड़ो पर गौर करें तो इस चुनाव में हरसिद्धि विधानसभा एक ऐसा क्षेत्र रहा जहां राजेश कुमार ने कड़ी टक्कर देते नजर आये। इस विधानसभा में राधामोहन सिंह को 82118 वोट मिले जबकि डॉ. राजेश 86301 मत प्राप्त हुआ। वहीं गोविंदगंज राधामोहन सिंह को सर्वाधिक 89629 वहीं वीआईपी के डॉ. राजेश 55641 मत मिला है। सबसे दिलचस्प रहा कि डॉ. राजेश अपने गृह क्षेत्र केसरिया में पिछड़ गये।केसरिया में जहां राधामोहन सिंह 82481 मत मिले वही मतदाताओ ने डॉ. राजेश 61589 मत दिया।वोट की कमान संभाल रहे राजद विधायक मनोज यादव भी अपने गृह क्षेत्र में कोई करिश्मा नहीं दिखा पाये। नतीजतन कल्याणपुर में राधामोहन सिंह 83104 वहीं डॉ. राजेश को 69090 मत पर ही संतोष करना पड़ा है।

    पीपरा विधानसभा से महागठबंधन उम्मीदवार को काफी उम्मीद थी, परन्तु यहां भी मतो की गिनती में वे पिछड़ गये। पीपरा विधासभा में राधामोहन सिंह को 101153 जबकि डॉ. राजेश कुमार 96658 मत मिले है। मोतिहारी विधानसभा में राधामोहन सिंह को 102026 जबकि डॉ. राजेश कुमार 81428 मत प्राप्त हुआ है। यहा बता दें कि मतगणना शुरू होने के बाद तकरीबन 9:30 बजे से रूझान सामने आने लगे। शुरूआती दौर से ही भाजपा के राधामोहन सिंह वीआईपी उम्मीदवार से उपर चलने लगे। ज्यों-ज्यों दिन उठने लगा, त्यों-त्यों भाजपा प्रत्याशी के वोटो में इजाफा होने लगा। ऐसा कोई भी दौर नहीं आया जिसमें वीआईपी के प्रत्याशी को आगे आने का मौका मिला हो। महागठबंधन के लोगों की उम्मीद थी, कि परिणाम चैंकाने वाले होंगे, परन्तु मतो की गिनती के बाद साफ होने लगा कि राधामोहन सिंह सातवीं बार लोकसभा का चुनाव जीत जायेंगे। और अंतत:ऐसा ही हुआ। दस बार चुनाव लड़ते हुए सातवीं बार सांसद बन राधामोहन सिंह भाजपा के कद्दा‌वर नेताओं में शुमार हो गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहत्या के चार दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास
    Next Article 10-17 जून तक आरके आनंद बॉलिंग ग्रीन में ट्रेनिंग, नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने का मिलेगा मौका
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version