रांची। रांची रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और मंडल के विभिन्न स्थानों पर पौधा लगाया गया। मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा ने मंडल कार्यालय के प्रांगण में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए शपथ दिलायी। साथ ही मंडल के विभिन्न कार्यालय पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गयी और पौधे लगाये गये। इस दौरान 300 से अधिक पौधे लगाये गये। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति गिरीश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजू तिर्की, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता बलराम प्रसाद साहू, मंडल के शाखा अधिकारी और अन्य उपस्थित थे।