रांची। 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह है। समारोह में शामिल होने के लिए रांची रेलमंडल के लोको पायलट एएसपी तिर्की को भी आमंत्रण भेजा गया है। वह रांची-हावड़ा और रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस में लोको पायलट हैं। रांची-हावड़ा वंदेभारत का संचालन करने वाले पहले आदिवासी लोको पायलटों की लिस्ट में हैं। वह अपनी पत्नी मेरी तिर्की के साथ शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गये। वह बिरसा चौक के पास रहते हैं। एएसपी तिर्की ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतने बड़े कार्यक्रम में उनको बुलाया जायेगा। वह कहते हैं कि वह अपने काम के प्रति हमेशा ईमानदार रहे हैं।

पीएम के शपथ ग्रहण का निमंत्रण पाकर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। तिर्की वर्तमान में रांची से बनारस और रांची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रन के लोको पायलट हैं। वह राजधानी जैसी ट्रेनों में भी चालक रह चुके हैं। बता दें कि देशभर से बेहतर 10 लोको पायलट को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। एएसपी तिर्की को बेस्ट रेलवे वर्कर का पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने वर्ष 1990 में रेलवे में योगदान दिया था। स्कूली शिक्षा सीसीएल मिडिल और हाइस्कूल, बरकाकाना से की है। इंटर की पढ़ाई डोरंडा से की। वहीं, आइटीआइ गाजियाबाद से किया। उनकी पत्नी मेरी तिर्की गृहिणी हैं और पुत्री अंजली तिर्की बैंक में नौकरी करती हैं। वहीं, पुत्र अंकित तिर्की संत जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version