Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विधानसभा चुनाव के लिए आजसू पार्टी का रोड मैप तैयार : सुदेश महतो
    झारखंड

    विधानसभा चुनाव के लिए आजसू पार्टी का रोड मैप तैयार : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarJune 17, 2024Updated:June 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी राज्य में अगले कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक्टिव मोड में आ गयी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। लोकसभा चुनाव के बाद अब यहां विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में आने वाले समय को देखते हुए पार्टी ने रोड मैप तैयार किया है।

    सुदेश कुमार महतो पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। महतो ने कहा कि सबसे पहले तो गिरिडीह लोकसभा सीट के परिणाम के लिए पार्टी की ओर से 18-20 जून को अलग-अलग क्षेत्रों में आभार यात्रा निकाली जाएगी। 22 जून पार्टी के लिहाज से ऐतिहासिक दिन है। 26 जून से जुलाई के अंत तक पार्टी के विधानसभावार ग्राम प्रभारी, जिला प्रभारियों का शपथ ग्रहण होगा।

    20 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुल दिवस का आयोजन होगा। आठ अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस, नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस और आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। 16 अगस्त से दो अक्टूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा होगी। इसी दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 500 पौधे लगाए जाएंगे। इस तरह से पार्टी ने अभी से लेकर अक्टूबर तक का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है।

    सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार का यह विदाई वर्ष है। क्योंकि, उसके वादे और दावे खोखले साबित हो चुके हैं। जाते-जाते सरकार फिर से मजाक करने में लगी है। नियोजन नीति, विस्थापन को लेकर वह केवल राजनीति करती रही है। ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रस्ताव लेकर आने की बात हुई। अब इससे संबंधित आयोग ने 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है।यह सब बिना किसी आंकड़े के हो रहा। आनन-फानन में आइवाश और मीडिया इवेंट के लिए यह हो रहा।

    महतो ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता देशभर में कहते थे कि जातीय जनगणना कराएंगे लेकिन इस पर निर्णय लिया ही नहीं गया। आरक्षण, सरना धर्म कोड और अन्य विषयों पर हम सरकार के साथ खड़े रहे लेकिन सरकार गुमराह ही करती रही। जिसकी जितनी आबादी, उतनी भागीदारी हो। इस सरकार में एक मंत्री के लिए एक भी एससी नहीं मिल रहा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्विफ्ट डिजायर कार में 38 लाख के 127 किग्रा गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article अमूल ने आइस्क्रम से कनखजूरा मिलने की शिकायत के बाद जांच के लिए उत्पाद वापस मांगा
    shivam kumar

      Related Posts

      शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

      August 5, 2025

      गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो

      August 5, 2025

      गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version