-झारखंड के इन दो सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना तय

रांची। 18वें लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कार्यकारी नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े सात बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ कई मंत्रियों का भी शपथ होगा। जिसमें झारखंड से रांची से दूसरी बार सांसद बने संजय सेठ,  कोडरमा से दूसरी बार विजयी रहीं महिला कोटा से अन्नपूर्णा देवी मंत्री बनेंगे, जानकारी के अनुसार, इन दो सांसदों को राष्ट्रपति भवन से फोन आ चुका है और ये लोग पीएम के मोदी के टी-पार्टी में भी शामिल हुए हैं। बतातें चलें कि झारखंड से चौथी बार गोड्डा से निशिकांत दूबे और तीसरी बार पलामू से बीडी राम सांसद बन चुके हैं। इस बार निशिकांत दूबे और बीडी राम में एक का मंत्री बनना तय माना जा रहा था। लेकिन अंतत: संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी बाजी मार ले गये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version