-विश्वास जताने के लिए आभार: संजय सेठ
-पूरी ऊर्जा के साथ नये दायित्व का निर्वहन करुंगा
रांची। सांसद संजय सेठ को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाये जाने पर सांसद संजय सेठ ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताने के लिए दिल की गहराइयों से आभार। सांसद सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, रांची लोकसभा के कार्यकर्ता, जनता का आभार जताया।

श्री सेठ ने कहा कि रांची की जनता का विश्वास जिन्होंने मुझे दोबारा विजय बनाया और आज रांची लोकसभा सहित पूरे देश की सेवा करने का जो अवसर मिला है। इसके लिए जनता और कार्यकर्ताओं को दिल की गहराइयों से नमन करता हूं।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस विश्वास और आशा के साथ नयी जिम्मेदारी दी है, उसे सबके आशीर्वाद से पूरा करने का प्रयास करूंगा। रांची लोकसभा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुझे काम करने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है उसके द्वारा प्राप्त ऊर्जा और उनके मार्गदर्शन में दिन-रात काम करूंगा। साथ ही उन्होंने देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version