नई दिल्ली। रांची नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीय ने आज नई दिल्ली में रांची के सांसद श्री संजय सेठ जी से मुलाकात कर उन्हें रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। श्री विजयवर्गीय ने इस अवसर पर कहा, “यह रांची और झारखंड के लिये गर्व की बात है कि श्री संजय सेठ जी ने रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव से देश की रक्षा व्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी।

संजय सेठ ने श्री विजयवर्गीय की शुभकामनाओं के लिये आभार व्यक्त करते हुये कहा, मुझे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिला है, और मैं इसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। रांची और झारखंड के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने रांची और झारखंड के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। श्री विजयवर्गीय ने उम्मीद जताई कि श्री सेठ के नेतृत्व में रांची और झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसर उत्पन्न होंगे। संजय सेठ के राज्य मंत्री बनने से रांची और पूरे झारखंड में हर्ष का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट योगदान की कामना की है। यह मुलाकात रांची के नागरिकों के लिये गर्व और सम्मान का क्षण रही, जिसमें श्री संजय सेठ के राज्य मंत्री बनने की खुशी को साझा किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version