-रांची प्रेस क्लब में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का सम्मान
रांची। रांची प्रेस क्लब में जब भी आता हूं, लगता है कि परिवार में हूं। पूरे देश में ऐसा प्रेस क्लब दूसरा नहीं है। इस क्लब पर समाज को नाज है। यह कहना था सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का। वह रांची प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। श्री सेठ द रांची प्रेस क्लब के एसोसिएट मेंबर भी हैं। इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने जो भरोसा मुझ पर जताया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जीवन में पैसे से, पद से कुछ हासिल नहीं कर सकते। अपने व्यवहार से ही हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची प्रेस क्लब पहुंचे श्री सेठ का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन और सचिव अमरकांत ने शॉल ओढ़ाकर किया। उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, रतन लाल और कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, आलोक कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार, आरजे अरविंद, संजय सुमन, सौरभ शुक्ला, चंदन भट्टाचार्य, मोनू कुमार ने पौधा देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मैनेजिंग कमेटी सदस्य आरजे अरविंद ने किया। इस मौके पर पत्रकार ब्रजेश राय, प्रमोद झा, निलय सिंह, सुनील सिंह, सुशील सिंह मिंटू, दिलीप सिंह, परवेज कुरैशी, आमिर, काजल मेहता, अजय लाल, प्रभात जयसवाल मौजूद थे।