Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»एनडीए सरकार की आहट से शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
    बिजनेस

    एनडीए सरकार की आहट से शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

    adminBy adminJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र में एनडीए सरकार बनने की बात लगभग निश्चित हो जाने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव भी कुछ देर के लिए बनता नजर आया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर शेयर बाजार की गति को दोबारा तेज कर दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.77 प्रतिशत और निफ्टी 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, एनटीपीसी, ओएनजीसी, श्रीराम फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 4.22 प्रतिशत से लेकर 3.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प, हिंदुस्तान युनिलीवर, डिवीज लेबोरेट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और नेस्ले के शेयर 2.51 प्रतिशत से लेकर 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,181 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,972 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 209 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान में और 16 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 696.46 अंक उछल कर 75,078.70 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफावसूली के चक्कर में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 550 अंक टूट कर 74,526.06 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया और लिवाली शुरू कर दी। हालांकि बीच-बीच में बाजार को बिकवाली का झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद लगातार हो रही खरीदारी के कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी बनी रही। बाजार में लगातार जारी खरीद और बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 572.02 अंक की मजबूती के साथ 74,954.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 178.25 अंक की तेजी के साथ 22,798.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 150 अंक टूट कर 22,642.60 अंक तक लुढ़क गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 167.80 अंक की बढ़त के साथ 22,788.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 2,303.19 अंक यानी 3.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,382.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 735.85 अंक यानी 3.36 प्रतिशत उछल कर 22,620.35 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुग्ध उत्पादक महासंघा ने किया पौधरोपण
    Next Article सर्राफा बाजार में कमजोरी, सस्ता हुआ सोना और चांदी
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version