Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार की जोरदार वापसी, एनडीए सरकार की उम्मीद में उछले सेंसेक्स-निफ्टी
    बिजनेस

    शेयर बाजार की जोरदार वापसी, एनडीए सरकार की उम्मीद में उछले सेंसेक्स-निफ्टी

    adminBy adminJune 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मंगलवार को मतगणना के नतीजे की वजह से लगे झटकों के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज जोरदार वापसी की। केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की संभावना से शेयर बाजार 3 प्रतिशत से भी अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने इंट्रा-डे में 2,655 अंक और निफ्टी ने 875 अंक से अधिक की छलांग लगाई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 3.20 प्रतिशत और निफ्टी 3.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

    दिन भर के कारोबार के बाद बीएसई और निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। बैंक, ऑटोमोबाइल, मेटल, मीडिया, एफएमसीजी और टेलीकॉम इंडेक्स में आज 4 से 6 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। इसी तरह रियल्टी, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और कंज्यूमर गुड्स सेक्टर के शेयरों में भी जोरदार खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 4.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 2.93 प्रतिशत उछल कर आज के कारोबार का अंत किया।

    आज बाजार में आए उछाल के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 13 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 407.79 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 394.83 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 12.96 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 3,918 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,599 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,221 शेयरों में गिरावट का रुख रहा। 98 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,299 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,778 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 521 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सभी 30 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसी तरह निफ्टी में शामिल शेयरों में से सभी 50 शेयर हरे निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 948.83 अंक की उछाल के साथ 73,027.88 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बनता नजर आया, जिसकी वजह से ये सूचकांक 199.61 अंक की कमजोरी के साथ 71,879.44 अंक तक गिर गया। इसके बाद बाजार में तेजड़ियों ने अपना जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक ने थोड़ी ही देर में हरे निशान में वापसी कर ली। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सूचकांक निचले स्तर से 2,655 अंक से भी अधिक की छलांग लगा कर 2,455.77 अंक की मजबूती के साथ 74,534.82 अंक के स्तर पर पहुंच गया। दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 2,303.19 अंक की तेजी के साथ 74,382.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 243.85 अंक उछल कर 22,128.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के कारण ये सूचकांक भी अपनी सारी बढ़त गंवा कर 92.55 अंक की कमजोरी के साथ 21,791.95 अंक तक लुढ़क गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक निचले स्तर से 878.45 अंक की रिकवरी करके 785.90 अंक की मजबूती के साथ दिन के सर्वोच्च स्तर 22,670.40 अंक तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 735.85 अंक की बढ़त के साथ 22,620.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी पोर्ट्स 8.46 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 7.87 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 7.12 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 6.55 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा 6.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची सिटीजन फोरम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
    Next Article दूरसंचार विभाग ने एमएसएमई और स्टार्टअप का समर्थन देने के लिए पहल शुरू करेगा
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version