Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सुपरवाईजर घर-घर जाकर बीएलओ के कार्यों का करें सत्यापन : सीईओ
    झारखंड

    सुपरवाईजर घर-घर जाकर बीएलओ के कार्यों का करें सत्यापन : सीईओ

    shivam kumarBy shivam kumarJune 14, 2024Updated:June 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की प्राप्त शिकायतों पर हो रही कार्रवाई के लिए सभी जिलों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि लोक सभा निर्वाचन के दौरान मतदाता सूची से गलत विलोपन की कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका नियमानुसार सत्यापन करते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए।

    सीईओ ने कहा कि वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के आवंटन के क्रम में बनाये गए एएसडी सूची से मिलान करते हुए मतदाता सूची से शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं मृत मतदाताओं का नियमानुसार विलोपन करें। अभी भी जिन मतदाताओं के पास पुराना लेमिनेटेड मतदाता पहचान पत्र है, उसे बदलते हुए नए रंगीन मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसी भी कारण अब तक छूटे मतदाताओं को भी मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया जाए।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव सन्निकट है। इसलिए पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए स्वछ मतदाता सूची के निर्माण कार्य की प्रक्रिया को गति दें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी बीएलओ सुपरवाईजर घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा किये गए कार्यों का सत्यापन करें। बीएलओ के जरिये सत्यापित घरों में से 10 प्रतिशत घरों का बीएलओ सुपरवाइसजर भौतिक सत्यापन करें एवं मुख्यालय द्वारा दिये गए स्टिकर चिपकाएं।

    कुमार ने कहा कि एक जुलाई से मुख्यालय के पदाधिकारी जिलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान जिला कार्यालय के जरिये मतदाता सूची को स्वच्छ बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से बताए गए मापदंडों के अनुरूप किये गए कार्यों की समीक्षा करेंगे।

    इस अवसर पर ओएसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों के एईरओ, आरओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्प डेस्क मैनेजर सहित जिलों में निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी जुड़े थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरपीएफ ने एक नाबालिग लड़की को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया
    Next Article सड़क दुर्घटना में पांच मजदूर की मौत, छह घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version