Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची में रिटायर्ड सैनिक की पत्नी की संदिग्ध मौत, पति और बेटियों से अलग रहती थी; होता था विवाद
    झारखंड

    रांची में रिटायर्ड सैनिक की पत्नी की संदिग्ध मौत, पति और बेटियों से अलग रहती थी; होता था विवाद

    adminBy adminJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल के समीप एक महिला की बुधवार सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान सुभद्रा देवी के रूप में हुई है वह रिटायर्ड सैनिक महावीर साहु की पत्नी हैं। सुभद्रा अपने पति व दो बेटियों से अलग होकर अकेले किराए के मकान में रहती थी। हालांकि, पति व बेटी भी किराए के घर में आना-जाना करते थे। जानकारी के अनुसार, सुभद्रा बुधवार को मंदिर से पूजा कर सुबह ही लौटी थी। तब पति व बेटी के आने की जानकारी मिलने पर वह घर के ऊपरी तल्ले पर गई, फिर नीचे नहीं आई। दो घंटे बाद मौत की सूचना मिली।पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ वर्ष पहले पिस्का मोड़ के समीप महिला ने एक घर बेचा था।

    घर बेचने के बाद मिले पैसे को दोनों बेटी व पति के बीच बांट दिया था। कुछ पैसा अपने पास भी रखा था। दोनों बेटी व पति उसी पैसे को लेने के लिए अक्सर सुभद्रा से विवाद करते थे। कुछ दिनों पहले भी सुभद्रा से उसके पति ने 50 हजार रुपए बेटी का इलाज कराने की बात कह कर ली।महिला की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी और अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर दी। मोहल्ले को लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद जांच करने पदाधिकारी मौके पर पहुंचे व पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, पुलिस पूछताछ में सुभद्रा की बेटी व पति ने इलाज के दौरान रिम्स में मौत की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर प्रदेश के नतीजे भाजपा के लिए सबक
    Next Article झारखंड के गांव में शिव भक्तों ने किया धुरिया लोटन, देखने के लिए उमड़ी भीड़
    admin

      Related Posts

      किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल

      May 31, 2025

      जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

      May 31, 2025

      सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version