रांची। पुलिस ने तीन बंगलादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस को गुप्त सुचना मिली की कुछ बंगलादेशी महिला बरियातु में अवैध रुप से भारत में प्रवेश कर रुकी हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सूचना के बाद पुलिस टीम बनाकर छापामारी की गयी। इसमें कुल चार लड़कियों को जिसकी उम्र करीब 20-24 वर्ष के बीच है, को बाली रिसोर्ट हिल भ्यू रोड बरियातु से रेसक्यू किया गयाण् सभी का नाम पता पुछने पर पता चला की इनमें से तीन लड़कियां बंगलादेश की रहने वाली हैं, जिन्होनें अवैध तरीके से रात के अंधेरे में तार काट कर बार्डर क्रॉस किया और भारत में घुसपैठ की। इन तीनों लड़कियों ने बताया कि इनके साथ तीन और लड़कियां बंगलादेश से आयी थीं, जो रांची में ही मनीषा रॉय के साथ कहीं छिपी हुई हैं। इन पकड़ाये तीनों बंगलादेशी लड़कियों का नाम पता पूछने पर फर्जी तरीके से भारत में बनाये गये आधार कार्ड में अंकित नाम पायल दास, अनिका दत्ता, खुशी बताया गया, परंतु बारीकी से पता करने पर पता चला कि इन सभी का नाम निम्पी बरुआ उर्फ पायल दास, सरमीन अख्तर उर्फ अनिता दत्ता और निपा अख्तर उर्फ खुशी जो अपना नाम बदलकर भारत में रह रही है। इनके पास से चार मोबाइल और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। तीन बंगलादेशी महिला जो फरार हैं, उसका नाम प्रवीन, झुमा, हासी अख्तर है। पकडाये तीनों बंगलादेशी महिला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड अंकित किया गया है।