Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»न्यूनतम मजदूरी दर पर नियोक्ताओं का रवैया चिंताजनक: ट्रेड यूनियन
    Top Story

    न्यूनतम मजदूरी दर पर नियोक्ताओं का रवैया चिंताजनक: ट्रेड यूनियन

    shivam kumarBy shivam kumarJune 27, 2024Updated:June 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले इंटक, बीएमएस, एटक, सीटू और एक्टू जैसे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने राज्यपाल के आदेश पर अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी की संशोधित दर पर नियोक्ताओं के मजदूर विरोधी रवैये पर गहरा असंतोष जताया है। इस संबंध में गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी कर इन केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने कहा कि परामर्शदात्री पर्षद में दो दौर की बैठकें हुईं। नियोक्ता और नियोजित पक्ष के प्रतिनिधियों ने विचार रखे। श्रम विभाग ने सार्वजनिक राय के लिए विभागीय पोर्टल में संशोधित दर का मसौदा दो महीने के लिए रखा था। इसके बाद 11 मार्च को अधिसूचना जारी की गयी थी। चूंकि श्रम विभाग ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करते हुए दरों को अधिसूचित किया है, इसलिए अब न्यूनतम मजदूरी परामर्शदात्री पर्षद के किसी भी घटक द्वारा नाराजगी जताने और संशोधित दर को अनुचित बताने की कोई गुंजाइश नहीं है।

    हालांकि, ट्रेड यूनियनों ने न्यूनतम मजदूरी 20,500 रुपये करने की मांग रखी थी, लेकिन व्यापक हित में इससे काफी कम अधिसूचित दर को मान लिया गया। श्रम विभाग के जरिये उप समिति का गठन कर तय मसले में शिथिल रवैया के चलते मजदूरों के हित की अवहेलना हो रही है। संयुक्त मंच राज्य सरकार से अपील करता है कि संशोधित न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को अविलंब जिला श्रम विभागों को सूचित करते हुए लागू करने के लिए कारगर कदम उठाया जाये। बयान जारी करने वालों में इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, बीएमएस के महासचिव राजीव रंजन सिंह, एटक के महासचिव अशोक यादव, सीटू के महासचिव विश्वजीत देव और एक्टू के महासचिव शुभेंदु सेन शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएफआरए के नोडल अफसर बनाये गये संजीव कुमार
    Next Article पलामू में माओवादियों ने तीन वाहनों में लगा दी आग, विधायक के भाई बनवा रहे थे रोड
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version