Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हरदोई सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
    देश

    हरदोई सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 12, 2024Updated:June 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हरदोई। उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में बीती देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बालू लदा एक ट्रक मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर अनियंत्रित होकर पलट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है और अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।

    कन्नौज के महेंदी घाट से एक बालू लदा ट्रक बीती देर रात हरदोई की ओर जा रहा था। ट्रक हरदोई जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव मार्ग से कटरा-बिल्हौर हाइवे पर चुंगी नंबर दो से गुजरते समय बेकाबू होकर सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे लोगों पर पलट गया। ये सभी अवधेश उर्फ बल्ला नट के परिवारीजन थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि डंपर में लदे बालू और ट्रक के नीचे पूरा परिवार दब गया। हादसे के बाद इलाके के लोग बालू में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। इस बीच सूचना मिलने पर मल्लावां थाने से पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी आलाधिकारियों को देते हुए क्रेन और जेसीबी मंगाकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया।

    पुलिस ने काफी प्रयास के बाद बालू और ट्रक के नीचे दबे अवधेश उर्फ भल्ला (45), उसकी पत्नी मुन्नी (42), बेटी सुनैना (11), बिलग्राम कासुपेट निवासी दामाद करन (25), उसकी पत्नी हीरो (22), लल्ला (5), बुद्धू (4), कोमल (5) और एक बच्ची बिट्टू को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया और बच्ची बिट्टू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। जिलाधिकारी ने बताया कि बालू भरा ट्रक एक झोपड़ी पर पलट गया था। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराते हुए घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने छिबरामऊ निवासी ट्रक चालक अवधेश और क्लीनर अनंग बेहटा निवासी रोहित को हिरासत में लिया है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची से गुजरनेवाली कुछ ट्रेनें जून में की गयीं रद्द
    Next Article नायडू आज आंध्र प्रदेश और माझी ओडिशा की संभालेंगे बागडोर, प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहेंगे शपथ ग्रहण समारोह में
    azad sipahi desk

      Related Posts

      स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

      January 12, 2026

      कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर एनसीएपी की भूमिका पर सवाल उठाए

      January 11, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जन कल्याण की कामना की

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version