Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»स्टाम्प लूटकांड में दो आरोपी और गिरफ्तार, एक लुटेरा गोली लगने से घायल
    राज्य

    स्टाम्प लूटकांड में दो आरोपी और गिरफ्तार, एक लुटेरा गोली लगने से घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJune 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पुलिस ने लूट की बाकी रकम में 1.46 लाख रुपये किए बरामद

    कौशांबी। मंझनपुर व करारी थाना पुलिस ने स्टाम्प वेंडर लूटकांड के फरार दो लुटेरों को शनिवार गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक लुटेरे को मुठभेड़ में पैर पर गोली लगने से घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूट की 1.46 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है।

    पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई गांव के समीप बीते सोमवार को स्टाम्प वेंडर से 5.57 लाख रुपये लूट की घटना हुई थी। घटना से सबंधित बदमाश अयाज की गिरफ्तारी मंझनपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर में ही कर ली थी। पूछताछ में बदमाश ने लूट की रकम 1.46 लाख रुपये बरामद कराए। इस दौरान अयाज ने अपने साथी फैयाज के बारे में पुलिस को जानकारी दी। साथी का पता चलते ही पुलिस की टीमें उसकी धरपकड़ में लग गई। पूछताछ में साथी द्वारा फैयाज के शनिवार रात ओसा पुलिया के पास मुलाकात होने की बात की जानकारी पर पुलिस ने घेराबंदी की। मंझनपुर में करारी थाना पुलिस ने लुटेरे फैयाज की गिरफ्तारी की कोशिश की। उसने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश फैयाज के पैर पर गोली जा लगी। उसे घायल हालत में इलाज के लिए मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया है।

    ये था स्टाम्प वेंडर लूटकांड

    मोहब्बतपुर पइंसा के रामसहायपुर गांव निवासी केशव प्रसाद मंझनपुर तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर स्टाम्प बेचने का काम करते हैं। वह बीते सोमवार की शाम तहसील से स्टाम्प बिक्री के 5.57 लाख रुपये बैग में लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। शाम करीब 8 बजे नगियामई गांव के समीप अज्ञात कार सवार बदमाशों केशव से रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। थाना सैनी पहुंचकर पीड़ित केशव प्रसाद ने पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर लिखकर मुकदमा दर्ज कराया। लूट की वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने पांच पुलिस टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू कराई। लूट के दो दिन बाद बुधवार को एसओजी पुलिस टीम ने शाखा गांव के जंगल में लूट के तीन बदमाश मो0 समीर, गौरव त्रिपाठी व बादल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश मो0 समीर खान ने पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद जंगल में छिपा कर रखे गए रुपये बरामद करने की कोशिश में पुलिस टीम पर रुपये भरे बैग से तमंचा निकाल कर फायर किया। जिसकी जवाबी कार्यवाही में बदमाश समीर के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे इलाज के बाद जेल भेज गया। बदमाशों के कब्जे से लूट के 3.69 लाख रुपये बरामद किए गए। घटना के दो अन्य बदमाश पकड़े नहीं गए थे, उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी थी और उनसे 1.80 लाख रुपये बरामद करने थे। वह दोनों भी पकड़ लिए गए हैं और लूट की बाकी रकम में 1.46 रुपये और बरामद कर लिए गए हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के लोगों को और चार दिन झेलनी पड़ेगी उमस भरी गर्मी, 20 जून को मॉनसून एंट्री की संभव
    Next Article कारपोरेशन बैंक के 2013 बैच के पैनलबद्ध कर्मियों का बढ़ा सिरदर्द
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version