रांची। सिमडेगा जिले में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें एक नाबालिग बतायी जा रही है। पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पीड़िता के परिजनों ने घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दोनों लड़कियों को फोटोशूट के बहाने बुलाया गया था। पहले से परिचित होने के कारण ये लड़कियां फोटोशूट के लिए युवकों के साथ चली गयी।

इसके बाद दोनों लड़कियों को एक वाहन में बिठाकर सिमडेगा से बानाबीरा इलाके में ले जाया गया, जहां उन्हें जंगल में रखा गया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िताओं ने घर पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर मुफस्सिल थाने पहुंचे और आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस टीम ने संबंधित इलाकों और आरोपियों के घरों में छापेमारी की और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version