Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी
    राज्य

    पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने मंगलवार को छह दिन पूर्व मोबाइल लूट की घटना करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी। उनका तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।

    अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि 12 जून को मक्खनपुर थाने पर मोबाइल लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। बदमाशों को पकड़ने के लिए थाना मक्खनपुर प्रभारी शिव कुमार चौहान एवं एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-दो बाईपास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान उनकी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य अभियुक्त भागने का प्रयास कर रहे थे जिसमें से एक अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तीसरा अभियुक्त भागने में सफल रहा।

    घायल अभियुक्त की पहचान रोहित शर्मा उर्फ लाला के रुप में तथा दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निखिल पाराशर के रुप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा मय तीन जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद हुआ हैं। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

    एएसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने अपने भागे हुए साथी के साथ 12 जून की रात्रि में ग्राम नैपई में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। हम लोग रात में हाईवे पर रास्ता चलते लोगों को चिन्हित कर उनका पीछा करते हुये तमंचा दिखाकर उन्हें रोककर उनसे मोबाइल फोन व पैसे लूटकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने अपने भागे हुए साथी का नाम अनूप कुमार शर्मा उर्फ रुद्रा पण्डित बताया है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएचटी लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक की मौत
    Next Article वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने मारी गोली
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version