Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भाजपा में शामिल होने वाले दिग्गज नहीं दिला पाए वोट
    राज्य

    भाजपा में शामिल होने वाले दिग्गज नहीं दिला पाए वोट

    adminBy adminJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महोबा। लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के पहले भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाने को दूसरे दलों के दिग्गजों को भाजपा में शामिल कराया, लेकिन वो पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने में असफल रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी चुनाव में नतीजे आने के बाद हार-जीत के एक-एक पहलू की समीक्षा कर रही है। इसमें खास बात है कि अन्य दलों से भाजपा में आए दिग्गज कोई छाप नहीं छोड़ सके हैं।

    हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा सीट पर पिछले दो बार के चुनावों में भाजपा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार परिणाम बिल्कुल उलट हो गया है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन के सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत ने 2629 मतों से शिकस्त दे दी है। प्रदेश में यह सबसे कम अंतर से हुई जीत में शामिल हो गई है।

    लोकसभा चुनाव से पूर्व महोबा में सपा के पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, भागीरथ नगायच, दिलीप सिंह सहित कई दिग्गजों ने भाजपा का दामन थामा, जिससे उम्मीद थी यह सब अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जबकि नए मेहमानों के आने से पुराने कार्यकर्ताओं ने खुद को उपेक्षित समझा। चुनाव नतीजों को लेकर कहीं ना कहीं दल बदलू नेताओं से भाजपा को नुकसान होने की बात कही जा रही है।

    अन्य दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल करने को लेकर संगठन में भी दो मत रहे। जमीनी कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी करते हुए दूसरे दलों के तमाम दागियों को भाजपा में शामिल किया गया। चुनाव में नेताओं को प्रचार की कमान भी सौंपी गई, लेकिन यह सब प्रचार में जीरो साबित हुए। आराम तलब नेता अपनी-अपनी एसी कारों और कमरों से गाहे-बगाहे फोटोग्राफी करने को निकलते रहें। जिसको लेकर भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं में भी भारी आक्रोश देखने को मिला है। जबकि कार्यकर्ताओं के द्वारा ऐसे नेताओं को शामिल करने को लेकर संगठन के कुछ खास नेताओं को भला बुरा भी कहा जा रहा है।

    जनपद के कुछ लोगों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव पूर्व नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता पर संगठन में अन्य बिरादरी की उपेक्षा करने का आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही जिला अध्यक्ष के द्वारा अपनी बिरादरी से ही संगठन में कई लोगों को पद सौंप दिए गए, जो कि उस लायक भी नहीं है फिर भी उनको जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इन सब के चलते ही भाजपा को चुनाव में भारी नुकसान हुआ है और पार्टी प्रत्याशी जीतने के बजाए हार गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में फिर चढ़ने लगा पारा, गर्मी बढ़ी
    Next Article कानपुर: कमरे के अन्दर फंदे पर लटका मिला दम्पति का शव
    admin

      Related Posts

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025

      कासगंज में सीएम योगी ने 724 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

      May 20, 2025

      परमाणु वैज्ञानिक एमआर श्रीनिवासन का निधन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version