कहलगांव। जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन खजुरिया पंचायत के कुशवाहापुर गांव निवासी सोनू अंसारी की 20 वर्षीय पत्नी खूशबू खातून की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई।
घटना बीते रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि रात में अचानक पेट में दर्द हुआ और तुरंत उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर मृतका के मां ने कहा कि पेट में दर्द होने से मौत नहीं हुई है। इसकी हत्या की गई है। मेरी बेटी के साथ हमेशा मेरा दामाद और उसकी सास मारपीट करती थी।
बीते रात्रि में मेरी बेटी का गला दबा कर मार डाला गया। आज से छः साल पहले मेरे बेटी कीज्ञशादी हुई थी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही सनोखर थानाध्यक्ष रणतेज भारती और एएसआई पीके गुप्ता मनोज कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और घटना की छानबीन शुरू कर दी। घटना के बारे में आसपास के लोग कुछ भी स्पष्ट रुप से बोलने के लिए तैयार नहीं है।
सनोखर थानाध्यक्ष ने भागलपुर एफएसएल टीम सूचना दिया। सूचना मिलते ही वरीय वैज्ञानिक ब्रजेश कुमार ने कुशाहापुर गांव पहुँचकर जांच पड़ताल किया। इसके बाद सनोखर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।
मृतका को एक चार साल का बेटा और दो साल की बेटी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बारे में सनोखर थानाध्यक्ष रणतेज भारती से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लडकी पक्ष के लोगों से अभी तक कोई लिखित रूप शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपना काम कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सच्चाई का पता चल पायेगा।