-यशस्विनी सहाय ने मतदाताओं का आभार जताया
रांची। रांची लोकसभा सीट से पराजय के बाद कांग्रेस पार्टी की यशस्विनी सहाय ने रांची की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि काफी कम समय में जनता ने जो अपार स्नेह और प्यार दिया, उसके लिए आभारी हूं और विश्वास दिलाती हूं कि यहां की जनता के साथ सदैव खड़ी रहूंगी। यशस्विनी सहाय कांग्रेस भवन में गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रही थीं।
उन्होंने नवनिर्वाचित सांसद भाजपा के संजय सेठ को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने तीसरी बार मौका दिया है। उम्मीद है जनता के मुद्दों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास सिर्फ 25 दिनों का समय था और इतने कम समय में जितना कर पायी, किया। काफी लोगों तक मैं नहीं पहुंच पायी, जिसका अफसोस है, लेकिन जहां नहीं पहुंच सकी, वहां जरूर जाऊंगी। रांची सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में महिला अधिकार और बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही थी। सामाजिक रूप से लोगों से जुड़ी रहती थीद्ध यह चुनाव व्यक्तिगत रूप से मेरा पहला राजनीतिक अनुभव था। आगे भी इन कार्यों से जुड़ी रहूंगी। इसके अलावा पलायन की समस्या से जूझ रहे लोगों की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहूंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में जो मुद्दे हमने उठाये थे। उन पर निरंतर नजर रहेगी।