Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जमशेदपुर में पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, दो युवक हिरासत में
    Top Story

    जमशेदपुर में पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, दो युवक हिरासत में

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2024Updated:June 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बलदेव बस्ती निवासी करण सिंह (19) को पुराने विवाद में एक युवक ने रविवार सुबह गोली मार दी। गोली करण के सिर में लगी। इसके बाद वारदात में शामिल युवकों ने ही करण को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के आईसीयू में भर्ती कराया। करण की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।

    घटना के संबंध में बताया गया है कि बलदेव बस्ती स्थित घर के बाहर बलदेव पानी भर रहा था। इसी दौरान छाया नगर के दो युवक बाईक से आए और उससे कहा कि बलदेव बस्ती के ही प्रह्लाद के घर चलना है। प्रह्लाद के घर जाने के बाद किसी पुराने विवाद की वजह से युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने हथियार निकालकर करण के सिर में गोली मार दी। सूचना है कि घटना के बाद गोली मारने वाले वारदात में शामिल युवकों ने ही करण को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल पहुंचाया और सभी वहां से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलने के बाद करण की मां और आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्हें मालूम हुआ कि युवकों के बीच मारपीट हुई और बाद में गोली चली। इसके बाद सभी लोग टीएमएच पहुंचे। फायरिंग की सूचना मिलने पर जुगसलाई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आसपास और परिवार के लोगों ने बताया कि करण पीएनएम मॉल में काम करता है। वह अपनी मां के साथ जुगसलाई बलदेव बस्ती में रहता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला की पुलिस ने बचाई जान
    Next Article रांची में 20 सितंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव
    shivam kumar

      Related Posts

      जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 91.7 प्रतिशत बच्चे सफल

      May 27, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया गया अभियान

      May 27, 2025

      पलामू में नक्सली तुलसी भुइयां ढेर, एसएलआर बरामद

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version