Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान
    राज्य

    बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार मे आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत उपचुनाव हाेंगे। बिहार निर्वाचन आयोग ने बिहार में होने वाले पंचायत उपचुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी। राज्य के 38 जिलाें में त्रिस्तरीय पंचायतों और ग्राम कचहरी के कुल 2,634 रिक्त पदों के लिए 9 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 11 जुलाई को मतगणना कर चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

    आयोग के अनुसार उपचुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना 13 जून को जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 14 जून से प्रारंभ होकर 20 जून तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 21 से 23 जून के बीच होगी, जबकि उम्मीदवार 24 और 25 जून को नाम वापस ले सकेंगे। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन 26 जून को किया जाएगा।

    इन पदों पर होंगे उपचुनाव
    राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक उपचुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिला परिषद सदस्य के लिए 8 सीट, मुखिया के लिए 63 सीट, सरपंच के लिए 83 सीट, पंचायत समिति सदस्य के लिए 72 सीट, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 840 सीट और ग्राम कचहरी पंच के लिए 1569 सीटों पर वोटिंग होगी। आयोग ने बताया कि मतदान सभी सीटों पर ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा।

    आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, उपचुनाव वाले क्षेत्रों में कुल 33,58,767 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 17,58,892 पुरुष, 15,99,785 महिला और 89 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले ही किया जा चुका है। इच्छुक मतदाता आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘सर्च इलेक्टोरल रोल’ सेक्शन के माध्यम से अपना नाम सूची में देख सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंघ प्रमुख मोहन भागवत आज दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बिहार
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में तेजी का माहौल
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      संघ प्रमुख मोहन भागवत आज दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बिहार

      June 10, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version