Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में तेजी का माहौल
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में तेजी का माहौल

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का जोर बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। हालांकि आखिरी वक्त में मुनाफा वसूली होने की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स पूरे दिन के कारोबार के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,005.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.31 प्रतिशत उछल कर 19,591.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 134.06 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 42,895.82 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,832.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,791.47 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 130.14 अंक यानी 0.54 प्रतिशत टूट कर 24,174.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजार में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में से इकलौता स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,932.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,187 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,249.48 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 424.81 अंक यानी 1.95 प्रतिशत उछल कर 22,215.10 अंक के स्तर तक आ गया है।

    इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,206.79 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 366.77 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,455.34 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,878.05 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.28 प्रतिशत उछल कर 1,138.42 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,403.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान
    Next Article शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    shivam kumar

      Related Posts

      लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 10, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 10, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version