रांची। राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

इधर, राज्य भर में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून सक्रिय है। एक जून से 27 जून तक राज्य में 160.2 की तुलना में 298.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से बारिश से 86 प्रतिशत अधिक है। पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी में 105 मिमी रिकॉर्ड की गई।

वहीं इस दौरान रांची में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश की फुहार पड़ी। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.6, जमशेदपुर में 31.3, डालटेनगंज में 30.8, बोकारो में 32.5 और चाईबासा में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version