Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
    देश

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। एयर इंडिया दुर्घटना में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त ब्लैक बॉक्स के विस्तृत विश्लेषण के लिए उसे अमेरिका भेजे जाने की तैयारी है। हादसे में आग लगने से ब्लैक बॉक्स को व्यापक नुकसान पहुंचने के कारण भारत में डेटा हासिल करना संभव नहीं हो पाया है।

    एयर इंडिया बोइंग 787 दुर्घटना में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) की जांच वाशिंगटन स्थित नेशनल सेफ्टी ट्रांसपोर्ट बोर्ड (एनटीएसबी) की प्रयोगशाला में की जाएगी। एनटीएसबी की टीम भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा और निगरानी में उसे अपनी प्रयोगशाला में ले जाएगी। यूनाइटेड किंगडम की वायु दुर्घटना जांच शाखा के प्रतिनिधि विश्लेषण में भाग लेंगे, क्योंकि हताहतों में 53 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे।

    इन रिकॉर्डिंग उपकरणों से डेटा प्राप्त करने में दो दिन से लेकर कई महीनों तक का समय लग सकता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि उपकरण कितनी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। जांच के नतीजे भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के साथ साझा किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार जांच का नेतृत्व उस देश द्वारा किया जाना चाहिए जहां दुर्घटना हुई हो।

    एएआईबी ने पिछले साल दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में एक प्रयोगशाला स्थापित की थी, लेकिन अभी तक रिकॉर्डर से डेटा निकालने के लिए इसे पूरी तरह सुविधायुक्त नहीं बनाया गया है।

    दुर्घटना की जांच के दौरान ब्लैक बॉक्स महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर समय, ऊंचाई और हवाई गति सहित आवश्यक तकनीकी मापों को कैप्चर करता है, जबकि सीवीआर कॉकपिट से महत्वपूर्ण ऑडियो डेटा संग्रहित करता है, जिसमें पायलट संवाद और कॉकपिट सिस्टम से इलेक्ट्रॉनिक चेतावनी संकेतों जैसी पृष्ठभूमि ध्वनियाँ शामिल हैं।

    फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर), जिसे ब्लैक बॉक्स के रूप में जाना जाता है, चमकीले नारंगी रंग से रंगे होते हैं और विमान के टेल सेक्शन के पास होते हैं, जहाँ दुर्घटना का प्रभाव आमतौर पर न्यूनतम होता है। हालाँकि, दुर्घटना के प्रभाव या उसके बाद आग पकड़ने से इसमें काफी नुकसान का अंदेशा रहता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025

      अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सरकार सख्त, डीजीसीए ने जारी की नई गाइड लाइन

      June 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version