Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील खुलकर साथ
    दुनिया

    भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील खुलकर साथ

    shivam kumarBy shivam kumarJune 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रासीलिया (ब्राजील)। भारत की पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील ने खुलकर साथ देने की प्रतिबद्धता दोहराई है। भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में ब्राजील के नेताओं से मुलाकात की है। इस दौरान ब्राजील के शीर्ष नेतृत्व को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद के ताजा हालात से अवगत कराया गया।

    इस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ब्राजील के नेताओं ने भारत के आतंकवाद विरोधी प्रयास ऑपरेशन सिंदूर के लिए स्पष्ट समर्थन व्यक्त किया और पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद की निंदा की। प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील की संसद के अध्यक्ष, कार्यवाहक विदेशमंत्री और भारत-ब्राजील मैत्री समूह के सांसदों से मुलाकात की है। ब्राजील के नेताओं ने आश्वासन दिया कि ब्राजील भारत का मित्र है और आगे भी मित्रता का निर्वहन करेगा।

    सूर्या ने कहा कि यह भारत के लिए बहुत बड़ी बात है। लैटिन अमेरिका और इस पूरे भूगोल में ब्राजील का महत्वपूर्ण स्थान है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील के शीर्ष अधिकारियों तीन दौर की चर्चा की है। सभी बैठकों में ब्राजील ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का हर तरह से समर्थन किया। तेजस्वी ने कहा कि भारत को गुयाना, पनामा और कोलंबिया से अपार समर्थन मिला। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिनिधिमंडल में सरफराज अहमद, गंटी हरीश मधुर, शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, तेजस्वी सूर्या और पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू शामिल हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि उनकी ब्राजील की उप विदेशमंत्री मारिया लॉरा दा रोचा के साथ बैठक सफल रही।

    मोनरोविया (लाइबेरिया) में भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया ने कहा कि पाकिस्तान हमारा खराब पड़ोसी है। यह पड़ोसी हमेशा हमसे लड़ता रहता है। पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बनता जा रहा है। बीजू जनता दल के सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि आतंकवादी अच्छे या बुरे नहीं होते। वह केवल आतंकवादी होते हैं। यह केवल भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की लड़ाई है। भारत वसुदैव कुटुंबकम की विचारधारा पर यकीन रखता है।

    भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आतंकवाद किसी क्षेत्र की समस्या नहीं है। इस वक्त सारी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़ा हो जाना चाहिए। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला इंसानियत की हत्या थी।

    काहिरा( मिस्र) में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह वह संदेश है जिसे हम सभी ने अपने वार्ताकारों को देने का प्रयास किया है कि समय आ गया है कि उन सभी देशों पर एक बार प्रतिबंध लगा दिया जाए जो आतंकवाद को राज्य की नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। दुर्भाग्य से पाकिस्तान उन देशों में सबसे आगे है।

    मैड्रिड (स्पेन) में डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा किहमने स्पेन के विदेशमंत्री से मुलाकात की। सीनेट के सदस्यों से मुलाकात की। हमने स्पेन इंडिया काउंसिल के साथ बैठक की। सबसे पहले हमने आतंकवाद पीड़ितों का समर्थन करने वाले संघ के साथ बैठक की। हमें विदेशमंत्री से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि जब भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ना चाहेगा या इसे समाप्त करना चाहेगा, तो वे उसका समर्थन करेंगे। बताया गया है कि रूस, लातविया, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन की यात्रा पूरी करने के बाद सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत के लिए रवाना होगा। प्रतिनिधिमंडल की नेता कनिमोझी चेन्नई पहुंचेंगी, उनके अन्य सदस्य कल दिल्ली में होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस ने सारंडा के घने जंगलों से लूटे गये 2.5 टन विस्फोटक बरामद किया
    Next Article आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए झारखंड सरकार ने जारी की नयी नियमावली
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

      May 28, 2026

      नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से पांच प्रमुख राजमार्ग बाधित, यातायात प्रभावित

      May 28, 2026

      अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      • क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
      • जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version