Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस
    झारखंड

    भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में वर्तमान में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संविधान हत्या दिवस का नाटक करने का आरोप लगाया और कहा कि यह सब अपनी प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।

    चाईबासा कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा वह ताकत है, जिसने न तो आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और न ही संविधान निर्माण में कोई भूमिका निभाई। अब वहआपातकाल के 50 साल बाद उसे मुद्दा बनाकर लोगों को गुमराह कर रही है।

    जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि आज देश में अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा से घबराई हुई है और इसलिए वह बीते आपातकाल को उठाकर वर्तमान असफलताओं को छिपा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं, लेकिन भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है।

    त्रिशानु राय ने केंद्र सरकार पर मणिपुर हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि आर्थिक असमानता इतनी बढ़ गई है कि अब उसे पाटना मुश्किल होता जा रहा है।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीते 11 वर्षों में लोकतंत्र पर पांच गुना ज्यादा हमले हुए हैं, जो अघोषित आपातकाल की स्थिति को दर्शाते हैं। केंद्र सरकार संसद की गरिमा को गिरा रही है और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर लगातार प्रहार कर रही है।

    बैठक में महासचिव लियोनार्ड बोदरा, नगर अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सकारी दोंगो, राम सिंह सावैयां, अशोक सुंडी, अशोक मुंडरी, गोपी बोदरा, सोमाय सुंडी, सुशील दास और मिल्टन सुंडी सहित अन्‍य नेता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश
    Next Article भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश

      June 26, 2025

      हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

      June 26, 2025

      मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित ने इडी से जब्त सामान मांगा वापस,याचिका दायर

      June 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version