Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
    राज्य

    भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जांच को लेकर एसआईटी गठित-सीमा पर बढी चौकसी,सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
    पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल सीमा स्थित मैत्री पुल के नीचे मिले एक हैंड ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते द्वारा ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया। ग्रेनेड किसी को नुकसान न पहुचाये इसके लिए बम निरोधी दस्ता द्वारा हैंड ग्रेनेड को खाली स्थान हवाई अड्डा ले जाए गये। जहां हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज किया गया। डिफ्यूजिंग के दौरान ग्रेनेड से जोरदार आवाज हुई।

    उल्लेखनीय है,कि यह हैंड ग्रेनेड सरिसवा नदी में नहा रहे बच्चे को बुधवार को मिला था,जिसके बाद देर रात्रि तक सरिसवा नदी के किनारे अन्य विस्फोटकों की तलाश में बम निरोधक दस्ते ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए हरैया थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी यह पता लगाएगी कि हैंड ग्रेनेड सीमावर्ती क्षेत्र में कैसे पहुंचा और इसके पीछे किनका हाथ हो सकता है।

    भारत-नेपाल सीमा पर हैंड ग्रेनेड मिलने की घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है। जांच अभियान में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के लिए सीमा पर अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि नेपाल में ही किसी ने हैंड ग्रेनेड को नदी में फेंका होगा जो बह कर भारत में मैत्री पुल के पास तक आ गया हो या कोई आतंकी संगठन नेपाल के रास्ते भारत लाये जाने क्रम सीमा पर चौकसी को देखते हुए इसे मैत्री पुल के समीप फेका होगा।

    बीते कुछ दिनो के दौरान रक्सौल स्थित भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियो ने चौकसी बरतते हुए कई चीन समेत कई देशो के नागरिको अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर पकड़ा है।फिलहाल हैड ग्रेनेड मिलने की घटना के बाद सीमा पर चौकसी और बढा दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस
    Next Article राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
    shivam kumar

      Related Posts

      पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू

      June 26, 2025

      मायावती ने केजीएमयू का नाम बदलकर छत्रपति शाहूजी महाराज रखने की मांग की

      June 26, 2025

      छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

      June 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version