Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन
    Top Story

    कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम सिंहभूम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रख्यात समाजसेवी राजकुमार रजक का मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन से चाईबासा और जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इससे दुखद बात यह है कि एक माह के भीतर उनके परिवार में यह दूसरी मौत है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव रहे राजकुमार रजक पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चाईबासा और मुंबई में चल रहा था। उनका निधन सुबह उनके निवास पर हो गया। उनके सरल स्वभाव, मिलनसारिता और सेवा भावना के कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे।

    राजकुमार रजक महावीर मंडल चाईबासा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में संरक्षक भी थे। इसके अलावा वे बाल मंडली, चाईबासा के भी संरक्षण की भूमिका निभा रहे थे।

    उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी, नगरवासी और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचने लगे। उनका अंतिम संस्कार आज ही चाईबासा मुक्तिधाम में होगा।

    दुख की बात यह है कि हाल ही में उनके छोटे भाई की भी हृदयगति रुकने से असमय मृत्यु हो गई थी, जिनका ब्राह्मण भोज भी अभी नहीं हुआ था। ऐसे में राजकुमार रजक का जाना परिवार के लिए दोहरी पीड़ा लेकर आया है।

    कांग्रेस समेत कई सामाजिक संगठनों ने राजकुमार रजक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरात के अंधेरे में ‘भूत’ के डर से छात्र सहमे, निकला विक्षिप्त व्यक्ति
    Next Article मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव

      September 14, 2025

      झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी

      September 14, 2025

      पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा

      September 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव
      • भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है: पीएम मोदी
      • कांग्रेस की ‘मां पॉलिटिक्स’ महागठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं
      • झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी
      • पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version