Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
    देश

    ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…

    shivam kumarBy shivam kumarJune 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – लगभग 28 घंटे बाद गुरुवार शाम करीब 04:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में लैंड करेगा स्पेसक्राफ्ट
    नई दिल्ली। नासा के एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा बने भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश आ गया है। उन्होंने कहा, ‘नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों। काफी साल बाद हम फिर वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। कमाल की सवारी थी। मेरे साथ मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है।’ भारत के लिए यह क्षण 41 साल बाद आया है, जब स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा ने पहली बार हमारे तिरंगे को अंतरिक्ष में ले जाकर संदेश भेजा था, ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा।’

    नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने कई बार मिशन स्थगित होने के बाद बुधवार को आखिरकार केनेडी स्पेस सेंटर से एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च कर दिया। यह सटीक क्षण तब आया, जब स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट ने फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के कॉम्प्लेक्स 39ए से भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की ओर उड़ान भरी। एक्स-4 क्रू में भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष भेजे गए हैं। इस मिशन में शामिल किये गए भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा पर 41 साल बाद जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले सोवियत रूस के सोयुज अंतरिक्ष यान पर 1984 में भारतीय राकेश शर्मा को भेजा गया था।

    ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष यात्री स्लावोज उज़्नान्स्की 1978 के बाद से दूसरे पोलिश अंतरिक्ष यात्री हैं। उनके साथ गए टिबोर कापू 1980 के बाद से हंगरी के दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री हैं। अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन एक्स-4 मिशन की कमान संभाल रही हैं। उनकी यह दूसरी वाणिज्यिक मानव अंतरिक्ष उड़ान है। लगभग 28 घंटे की यात्रा के बाद अंतरिक्ष यान के गुरुवार शाम करीब 04:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से डॉक होने की उम्मीद है।

    शुभांशु शुक्ला का मिशन लॉन्च होने के बाद भारतीय वायु सेना ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आसमान को जीतने से लेकर सितारों को छूने तक- भारतीय वायु सेना के वायु योद्धा की अदम्य भावना से प्रेरित एक यात्रा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन पर रवाना हुए, जो देश के गौरव को धरती से परे ले जाएगा। यह भारत के लिए एक ऐसा क्षण है, जो स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा के मिशन के 41 साल बाद आया है, जब पहली बार हमारे तिरंगे को धरती से परे ले जाया गया था। यह एक मिशन से कहीं बढ़कर है- यह भारत के निरंतर विस्तारित क्षितिज की पुष्टि करता है।”

    उड़ान भरने के बाद स्पेसक्राफ्ट के अंदर से शुभांशु शुक्ला ने पहला मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियो, what a ride… 41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं और कमाल की राइड थी। इस समय हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पृथ्वी के चारों तरफ घूम रहे हैं। मेरे कंधे पर मेरे साथ मेरा तिरंगा है, जो मुझे बता रहा है कि मैं अकेला नहीं हूं, मैं आप सबके साथ हूं। शुभांशु शुक्ला ने स्पेसक्राफ्ट के अंदर से कहा कि ये मेरी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक की जर्नी की शुरुआत नहीं है, ये भारत की ह्यूमन स्पेस प्रोग्राम की शुरुआत है और मैं चाहता हूं कि सभी देशवासी इस यात्रा का हिस्सा बनें। आपका भी सीना गर्व से चौड़ा होना चाहिए। आप भी उतना ही एक्साइटमेंट दिखाइए। आइए हम सब मिलकर भारत की इस ह्यूमन स्पेस जर्नी की शुरुआत करें। धन्यवाद, जय हिंद, जय भारत।

    एक्स-4 मिशन में अमेरिका, भारत, पोलैंड, हंगरी, सऊदी अरब, ब्राजील, नाइजीरिया, यूएई और कई यूरोपीय देशों सहित 31 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 60 वैज्ञानिक अध्ययन और गतिविधियां शामिल होंगी। मिशन में अमेरिका, भारत, पोलैंड (ईएसए के साथ साझेदारी में) और हंगरी के शोध पोर्टफोलियो पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विविध हितधारकों को शामिल करके, माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान के लाभों को बढ़ावा देकर और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करके इन देशों में भागीदारी को व्यापक बनाना है। अध्ययनों से मानव स्वास्थ्य, पृथ्वी अवलोकन, जैविक और भौतिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में वैश्विक समझ का विस्तार होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
    Next Article रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे सीआर पार्क, काली बाड़ी में की पूजा अर्चना

      September 30, 2025

      मुंबई में हुई 85 करोड़ की धोखाधड़ी के तार राजस्थान के जोधपुर से जुड़े

      September 30, 2025

      राष्ट्रपति से मिले सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख

      September 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे सीआर पार्क, काली बाड़ी में की पूजा अर्चना
      • मुंबई में हुई 85 करोड़ की धोखाधड़ी के तार राजस्थान के जोधपुर से जुड़े
      • राष्ट्रपति से मिले सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख
      • छत्तीसगढ़ का बालोद जनपद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
      • झारखंड के मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version