पूर्वी सिंहभूम। विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं दिखा। शहर के लोग प्रतिदिन की भांति अपने कार्यों में व्यस्त रहे। मानगो बस स्टैंड से रांची सहित अन्य स्थानों के लिए बसें सामान्य रूप से चलती रहीं।

वहीं, स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, बाजार तथा अन्य संस्थान भी खुले रहे। उल्लेखनीय है कि रांची के सिरमटोली रैंप विवाद और अन्य मांगों को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version