Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान घायल
    Jharkhand Top News

    रांची में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJune 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लापुंग। रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले को लेकर चल रही ग्राम सभा में लापुंग थाना के पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। इस हमले में लापुंग थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी के सिर में चोट लगी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेड़ो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक राम ने बताया कि लापुंग में जमीन विवाद को लेकर चल रहे ग्राम सभा में कुछ असामाजिक तत्वों के मौजूद रहने की सूचना पर लापुंग थाना प्रभारी संतोष यादव ग्राम सभा में पहुचे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम पर हमला किया गया। इस हमले में थाना प्रभारी को सिर में चोट लगी है। जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। घायल थाना प्रभारी का लापुंग में ही प्रारंभिक इलाज करवा कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद है। पुलिस को आशंका है कि ग्रामीणों को कुछ बाहर से आये लोग भड़का रहे हैं। इस बीच डीआइजी सह रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने घायल थाना प्रभारी से अस्पताल में मुलाकात की और स्वास्थ्य का जानकारी ली। एसएसपी ने डॉक्टर से बातचीत कर घायल थाना प्रभारी और जवान का बेहतर इलाज करने का अनुरोध किया। मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह रांची के बेड़ो थाने पर भी हमला किया गया था। इस मामले की जांच में बाहरी लोगों का ही हाथ सामने आया था। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लोग बेड़ो पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को उकसा कर थाना में हमला कराने की घटना को अंजाम दिलवाया था। आशंका जतायी जा रही है कि बेड़ो की घटना में शामिल लोग ही लापुंग में भी थे। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं
    Next Article अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

      June 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version