Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
    देश

    केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 5:20 बजे गौरीकुंड के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सहित सभी 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर के शास्त्री नगर निवासी थे।

    राजवीर सिंह भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और करीब 14 वर्षों तक सेना में सेवाएं दी थीं। सेना से रिटायर होने के बाद वे हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली निजी कंपनी आर्यन एविएशन के साथ जुड़े हुए थे और केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को सेवा दे रहे थे। वे करीब चार महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे।

    गढ़वाल रेंज (उत्तराखंड) के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि शवों की शिनाख्त में कठिनाई आ रही है। डीएनए परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

    जयपुर स्थित पायलट के शास्त्री नगर स्थित घर पर जैसे ही हादसे की खबर सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हैं और परिजनों एवं परिचितों का घर पहुंचना लगातार जारी है।

    हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा “केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से राजस्थान के पायलट तथा अन्य श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा केदार दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

    वहीं राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा “केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट जयपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान जी का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश चौहान परिवार के साथ है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
    Next Article भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

      August 2, 2025

      बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version