रांची। झारखंड के दक्षिण पश्चिमी जिलों में 26 जून को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढवा, चतरा और लातेहार शामिल है। इसके अलावा 28 जून तक गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 60.4 मिमी जमशेदपुर में रिकॉर्ड की गई। वहीं बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.4, जमशेदपुर में 32.4, डालटेनगंज में 34.6, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version