Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं
    देश

    असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। असम के नगांव जिला और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। सात दिन बाद सुबह 6 बजकर 37 मिनट 10 सेकेंड पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गयी। हल्के भूकंप में किसी के हताहत होने या अन्य किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले 17 जून को सुबह 11.12 बजे नगांव में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से आज सुबह जारी की गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 6 बजकर 37 मिनट 10 सेकेंड आए 3.7 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नगांव जिले में सतह से 10 किलोमीटर नीचे, 26.33 डिग्री उत्तर और 92.81 डिग्री पूर्व अक्षांश पर स्थित था।

    हालांकि, आज आए भूकंप के झटके मध्य और उत्तरी असम के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से महसूस किए गए, लेकिन अधिकांश लोगों को भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए।

    उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार यानी 20 जून को शाम 7:14:06 बजे उत्तरी असम के डिब्रूगढ़ जिले में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले, 17 जून को सुबह 11:12 बजे असम के नगांव में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उससे पहले, 3 जून को असम की राजधानी गुवाहाटी से सटे कामरूप (ग्रामीण) जिले में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था । भारतीय समयानुसार रात 8:25:45 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 3.6 थी।

    इसके अलावा, 18 जून को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले और आसपास के इलाकों में महज तीन मिनट में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। 3.1 तीव्रता का पहला झटका 18 जून को रात 11:48:34 बजे महसूस किया गया और 3.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप रात 11:51:31 बजे आया। हालांकि, किसी भी भूकंप से कहीं भी कोई क्षति नहीं हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलुक आउट नोटिस के जरिए झारखंड पुलिस ने इनामी अपराधी को आईजीआई हवाई अड्डे दिल्ली से किया गिरफ्तार
    Next Article प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक

      June 24, 2025

      बेंगलुरु समेत कई अन्य जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी,आय से अधिक संपत्ति मामले की गयी कार्रवाई

      June 24, 2025

      आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर कलंक, कांग्रेस को हर वर्ष माफी मांगनी चाहिए : शांता कुमार

      June 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार में चुनाव से पहले तेज हुआ पोस्टर वॉर
      • शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने कहा-प्रक्रिया ही सफलता की असली कुंजी”
      • 371 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है – जोश टंग
      • प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक
      • असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version